भारत समाचार
आय से अधिक संपत्ति : मधु कोडा गिरफ्तार

मधु कोडा पूछताछ से बचने की अनेकों कोशिशें कर चुके हैं। पहले तो वह पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती हुए, उसके बाद झारखंड की बात कहकर पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। फिर अचानक पूछताछ के लिए अधिकारियों के घर पहुंचने पर वहां से लापता भी हो गए।
गौरतलब है कि मधु कोडा के खिलाफ 4000 करो़ड रूपए के घोटाले का आरोप है। हालांकि मधु कोडा इससे इनकार करते आ रहे हैं।




















