कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओलंपिक मेजबानी के लिए उत्सुक नहीं कलमाडी

नई दिल्ली। विवादों में घिरे राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के कडवे अनुभव के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी आज अपने सपने ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए इतने उत्सुक नहीं दिखे और उन्होंने इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कहा।
कलमाडी इससे पहले कह चुके है कि अब उनका अगला एजेंडा ओलंपिक की मेजबानी है, लेकिन जब उनसे इसकी मेजबानी की दावेदरी के लिए बोली लगाने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना ही मुनासिब समझा। यह पूछने पर कि क्या भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के बाद ओलंपिक के लिए तैयार है तो उन्होंने कहा कि मेरा सपना था कि भारत में ओलंपिक का आयोजन कराया जाए लेकिन मैं नहीं जानता कि कब ऎसा होगा। कलमाडी ने कहा कि मैं राष्ट्रमंडल खेलों के बाद इसका फैसला करूंगा। देखते है कि हम कब ओलंपिक की मेजबानी प्राप्त कर सकते है। हमें खेलों के बाद सरकार से बात करनी होगी। विदेश मीडिया के पक्षपाती और भारत के खिलाफ आलोचनात्मक रवैये के संबंध मं पूछे गए सवाल के बारे में उन्होंने किसी भी नए विवाद से बचते हुए कोई टिप्पणी नहीं की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें