कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत इतिहास रचने की दहलीज पर

मुंबई। भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी अपनी सफलता के रथ को आगे दौडते हुए दो दिसंबर से ब्रेबोर्न स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम क्रिकेट मैच में टेस्ट श्रूंखला जीतने का चौका लगाने ओर अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट रैकिंग में नंबर एक बनने के इरादे से उतरेगी।
क्रिकेट क्लब आफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लगभग 36 बरस बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो रही है और कानपुर में चार दिन के अंदर 100वीं जीत दर्ज करने के बाद मेजबान को एक बार फिर जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। धोनी की टीम का आत्मविश्वास बढा हुआ है। जबकि कानपुर में पारी की हार के बाद कुमार संगाकारा की अगुवाई वाली मेहमान टीम का मनोबल टूटा है।
टॉस को लेकर पहले दो टेस्ट में धोनी भाग्यशाली रहे है। हालांकि अहमदाबाद टेस्ट में टीम में 32 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन राहुल द्रविड और युवराज सिंह ने उसे संकट से निकाल दिया। श्रीलंका ने इसके बाद 760 रन का विशाल स्कोर बनाया लेकिन पहले दिन पहले सत्र में 760 रन के बाद मेहमान टीम को अधिकतर समय जूझना पडा। दूसरे टेस्ट में भारत ने उसे आसानी से रौद दिया। भारत यदि तीसरे टेस्ट मैज जीत जाता है तो वह पहली बार आईसीसी टेस्ट रेकिंग में नंबर वन बन जाएगी। भारत कानपुर में दूसरे टेस्ट एक पारी और 144 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 से आगे है।
भारत इस समय टेस्ट रैकिंग में दक्षिण अफ्रीका (पहले) और श्रीलंका (दूसरे) के बाद तीसरे स्थान पर है। लेकिन उनके बीच अंकों का फासला इतना कम है कि भारत मुंबई टेस्ट जीतकर नंबर एक का ताज पहन सकता है। धोनी हालांकि इस तथ्य से पूरी तरह अवगत है लेकिन वह अपने खिलाडियों को रेकिंग भूलकर केवल मैच में ध्यान केन्दित करने की सलाह दे रह है। धोनी के पास मुंबई टेस्ट जीतकर या ड्रा कराकर लगातार चार टेस्ट श्रृंखला जीतने का चौका लगाने का शानदान मौका है।
माही के नाम से प्रसिद्ध धोनी ने गत वर्ष आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट में पूर्ण रूप से भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी। इससे पहले मोहाली में खेले गए दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अनिल कुंबले के घायल होने के कारण वह कार्यवाहक कप्तान बने थे। उन्होेने गत वर्ष अप्रैल में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में हुए मैच में घायल कुंबले की अनुपस्थिति में कप्तानी की जिम्मेदरी संभाली थी और भारत को श्रृंखला बराबरी दिलाने वाली जीत दिलाई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें