कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

काजोल के सामने कोई अभिनेत्री नहीं टिक सकती: प्रीति

नई दिल्ली। अगले साल रिलीज होने वाली "माय नेम इज खान" में शानदार अभिनय के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अभिनेत्री काजोल की तारीफ करने में कोई कंजूसी नहीं दिखाई। "माय नेम इज खान" में बॉलीवुड की "गोल्डन कपल" कहीं जाने वाली शाहरूख खान और काजोल की हिट जोडी करीब एक दशक बाद दर्शकों से रूबरू होगी। यह फिल्म भले ही अगले साल रिलीज हो लेकिन प्रीति ने अपना नजरिया जाहिर कर दिया हैं।
एक मशहूर कंपनी के ब्रांड एंबैसेडर के तौर पर राजधानी में मौजूद प्रीति ने बताया, मैंने "माय नेम इज खान" की कुछ फुटेज देखी हैं और काजोल और शाहरूख इसमें जबर्दस्त दिख रहे हैं। मेरा मानना है कि यह एक शानदार फिल्म हैं। प्रीति इस बात पर शर्त लगाने को तैयार है कि इस फिल्म में काजोल ने जो किरदार निभाया है उसे उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता था। प्रीति बताती है कि काजोल को देखिए। वह जाती है, शादी करती है और उनका एक बच्चा भी हैं। वह तीन साल के लिए सभी की नजरों से गायब हो जाती हैं और "माय नेम इज खान" जैसी फिल्म से वापसी करती हैं। वह इस फिल्म में बहुत खूब नजर आयी हैं। प्रीति ने कहा, मैं शर्तिया तौर पर कहती हूं कि कोई अभिनेत्री उनके सामने नहीं टिक सकती।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें