कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चीन से बडा उपभोक्ता बाजार बनेगा भारत

नई दिल्ली। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों की बढती घरेलू मांग के दम पर भारत इस क्षेत्र में दुनिया में अव्वल कहलाने वाले चीन को पछाडने की स्थिति में आ सकता हैं। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की ओर से कराए गए ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक चीन के कर ढांचे में हालिया बदलाव, यूआन की मजबूती और शहरी बाजारों में उपभोक्ता उत्पादों की मांग में ठहराव के कारण विदेशी निवेशकों के लिए चीन पहले जैसा आकर्षक स्थान नहीं रह गया हैं। चीन की यह कमियां भारत के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं।
अध्ययन के मुताबिक हालांकि चीन में टिकाऊ घरेलू उत्पादों की खपत भारत की तुलना में अभी भी कई गुना ज्यादा हैं। उत्पादों की कीमत भी भारत की तुलना में औसतन 15 से 25 फीसदी कम हैं। इसके अलावा इन उत्पादों की खुदरा बिक्री की व्यवस्था भी काफी दुरूस्त हैं, पर सरकार के विदेशी कंपनियों को कर में दी जाने वाली रियायतें खत्म करने तथा डॉलर के मुकाबले यूआन के मजबूत होने से चीन अब विदेशी निवेशकों के लिए उतना आकष्ाüक स्थान नहीं रह गया हैं। दूसरी ओर भारत की स्थिति इस नजरिए से मजबूत हो रही हैं। अपनी भौगोलिक विविधता के कारण भारत टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के बडे बाजार के रूप में विकसित हो रहा हैं। जिससे इस क्षेत्र में विदेशी निवेश की संभावनाएं बढ रही हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें