नई दिल्ली। भारतीय मूल के कनाडा के पहलवान अर्जन भुल्लर ने रविवार को 120 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारत के पहलवान जोगिंदर कुमार को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
इंदिरा गांधी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के के.डी.जाधव रेस्लिंग स्टेडियम में भुल्लर ने फाइनल मुकाबले के दूसरे दौर में जोगिंदर को आसानी से चारो खाने चित कर दिया। जोगिंदर की हार से एक और कुश्ती में एक और स्वर्ण जीतने की भारत की उम्मीदों को झटका लगा। उन्हें रजत पदक से संतोष करना प़डा। जोगिंदर आस्ट्रेलिया के पहलवान डेनिस रॉबट्र्स को हराकर फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले, 84 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पाकिस्तान के पहलवान मुहम्मद इनाम ने मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती के रजत पदक विजेता भारत के पहलवान अनुज कुमार चौधरी को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर भारत की उम्मीदों को तग़डा झटका दिया था।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : जोगिन्दर भी चूके स्वर्ण से





















