भारत समाचार
सहवाग है क्रिकेट के किंग खान

सहवाग की तारीफ करते हुए राजा ने कहा कि सहवाग पूरी दुनिया के दर्शकों का मनोरंजन करने वाले नंबर एक विध्वंसक बल्लेबाज है। उनका स्ट्राइक रेट उन्हें विवियन से भी आगे लाकर खडा करता है। सहवाग को सिर आंखों पर रखते हुए राजा ने तो यहां तक कह दिया है कि इस समय के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज है। उनकी करिशमाई बल्लेबाजी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
राजा जिस तरह बॉलीवुड में शाहरूख की फिल्मों को देखकर दर्शकों का पैसावसूल होता जाता है, उसी तरह क्रिकेट में सहवाग की बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट प्रेमियों का पैसा भी वसूल हो जाता है। राजा ने कहा कि वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विवियन रियडर्स और सहवाग की आपस में कोई तुलना नहीं जा सकती। लेकिन स्ट्राइक रेट पर नजर डाली जाए तो सहवाग रिचडर्स से आगे है। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों में एक बात कॉमन है और वो है इनका गेंदबाजों की धजि्जयां उडा देगा।




















