कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नर्मदा में नाव पलटने से 2 डूबे, 8 लापता

जलगांव (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा पर सोमवार देपहर बाद नर्मदा नदी में नाव के पलटने से दो लोग डूब गए तथा एक परिवार के आठ लोग लापता हो गए।

खंडवा पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रमुख बिहारी लाल मंडलोई ने बताया कि परिवार के सदस्य मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर जा रहे थे। रास्ते में नदी पार करते समय नाव पलट गई। मरने वालों में से एक की पहचान 26 वर्षीय लक्ष्मण पाटील तथा एक वर्ष की बच्चाी समृद्धि पाटील के रूप में की गई। मंडलोई ने बताया, ""पांच लोगों को बचा लिया गया है। अन्य आठ लोगों की तलाश जारी है।"" लापता लोगों में मनीषा अशोक पाटील (30), प्रियंका सचिन पाटील (22), भूषण दिगंबर पाटील (26), दीपाली भूषण पाटील (23), रेखा पंडित पाटील (38), अक्षय संदीप पाटील (4), अरावल अशोक पाटील (4) एवं एक साल की निशा शमिल है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें