कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सहारनपुर में हिरणो के 20 क्विंटल सींग बरामद

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने एक गोदाम से 20 क्विंटल हिरणों की सींग बरामद की है।
गोदाम का मालिक घटना के बाद से फरार है। बरामद सींग हिरणों की बारहसिंगा और चीतल प्रजातियों की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग के टीम ने संयुक्त रूप से कुतुबशेर थाना क्षेत्र की मेलागुगाल कॉलोनी स्थित बिस्कुट व्यवसाई गुलफाम अहमद के गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में गोदाम से भारी मात्रा में हिरणों के सींग जब्त किए गए।
छापेमारी की भनक लगते ही गोदाम मालिक मौके से फरार हो गया। कुतुबशेर थाना-प्रभारी मुनीश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गोदाम मालिक की तलाश कर रही है। सिंह ने कहा कि गुलफाम बिस्कुट के धंधे की आड में वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में संलिप्त था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें