कोयंबटूर। तमिलनाडु के तिरूपुर जिले में उदुमलपेट के पास सोमवार को बस अड्डे पर देसी बमों में विस्फोट होने से 23 लोग घायल हो गए। बमों को एक थैले में रखा गया था।
थैले के ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ जाने से बमों में विस्फोट हो गया। बमों का उपयोग खेतों मे जंगली पशुओं को भगाने के लिए किया जाना था। घायलों में छह महिलाएं और चार छात्र शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार थैला किसानों को बमों की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति ने रखा था। विस्फोट से आस-पास खडे लोग उसकी चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।





















