कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले से नक्सलियों ने शुक्रवार को कथित रूप से खुफिया शाखा के एक अधिकारी और एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के कर्मचारी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।
पुरूलिया के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया, ""कोलकाता से खुफिया शाखा का एक अधिकारी शुक्रवार को पुरूलिया आया था। शुरूआत में हमें उसके दौरे की जानकारी नहीं थी। हमें पता चला है कि नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"" सूत्रों के मुताबिक खुफिया शाखा के अधिकारी पार्थ बिस्वास एनजीओ कर्मचारी सुरोजीत बोस के साथ शुक्रवार रात अयोध्या हिल्स गये थे। दोनों का बलरामपुर के घाटबे़डा क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया।




















