कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 10 अंक गिरा, निफ्टी में मामूली तेजी

मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मिलाजुला रूख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 9.94 अंक लुढ़ककर 20,345.69 पर जबकि निफ्टी 1.45 अंक बढ़कर 6119.00 पर बंद हुआ।

इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 51.18 अंकों की बढ़त के साथ 20,407.18 पर खुला। बीते सोमवार को यह 20,355.63 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 10.00 अंक बढ़कर 6127.55 पर खुला। निफ्टी सोमवार को 6117.55 पर बंद हुआ था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी देख गई। मिडकैप 37.88 अंक चढ़कर 8481.02 पर जबकि स्मॉलकैप 9.42 अंक बढ़कर 10,735.54 पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें