विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आयोजित रोजगार मेले में 15 निजी कम्पनियों ने 460 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे है। इस मेला में 647 युवाओं ने पंजीयन कराया था।
जिला गरीबी उन्मूलन परियोजना (डीपीआईपी) के तहत सिरोंज में लगभग साढे़ छह माह बाद दोबारा लगे इस बेरोजगार मेले में बेलस्पन इंडिया लिमिटेड, बर्धमान फेब्रिक्स बुधनी, वी-सेस नोएडा, अभिषेक इंडस्ट्रीज होशंगाबाद, शिव शक्ति इंडस्ट्रीज इंदौर व सागर, प्रतिभा इंडस्ट्रीज पीथमपुर सहित 15 निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। पंजीयन कराने वाले 647 युवाओं में से 460 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।
इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री लक्ष्मी कांत शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, अच्छी खेती हो और क्षेत्र का विकास हो इसके प्रयास जारी है, इसी क्रम में यह बेरोजगार मेला लगाया गया जिसमें चार सौ से अधिक युवा लाभांवित हुए हैं।
भारत समाचार
रोजगार मेले में 460 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले





















