कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आदर्श घोटाला : जनरल दीपक कपूर ने रक्षा मंत्री से समय मांगा

नई दिल्ली। आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में नाम आने पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने गुरूवार को रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से मिलने के लिए समय की मांग की। कपूर इस मामले में अपनी सफाई देना चाहते हैं। एक सूत्र ने बताया कि मुम्बई के कोलाबा स्थित विवादित इमारत में एक फ्लैट कपूर के नाम से भी है। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में सेना द्वारा की जाने वाली जांच का वह स्वागत करेंगे। सूत्र ने बताया, ""कपूर रक्षा मंत्री को आधिकारिक रूप से मिलकर बताएंगे कि वह आवंटित फ्लैट को छो़ड रहे हैं।"" हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि रक्षा मंत्रालय ने एंटनी के साथ उनकी बैठक के लिए समय दिया है कि नहीं। सूत्र ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के बाद दोनों के बीच बैठक हो सकती है। उधर, घोटाले में सेना के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों के नाम उजागर होने पर सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने गुरूवार को कहा कि इस घोटाले से सेना की छवि पर धब्बा लगा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें