कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों के साथ मुठभे़ड में सीआरपीएफ कर्मी शहीद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में शनिवार त़डके सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभे़ड में एक नक्सली मारा गया। मुठभे़ड के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुराग के आधार पर बीनपुर इलाके के बंदरबनी वनक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस की मदद से तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभे़ड शुरू हो गई जिसमें एक नक्सली मारा गया जबकि इस दौरान सीआरपीएफ के एक जवान की भी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, ""इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।"" गौरतलब है कि राज्य के तीन जिलों पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा और पुरूलिया को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें