कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हर पोशाक में जंचते हैं अक्षय : सबीना

नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार हर तरह की पोशाक और भेष में जंचते हैं। फिर चाहे वह "टशन" की उनकी सुनहरी और लंबे बालों वाली वेश-भूषा हो या फिर "सिंह इज किंग" में एक सरदार जैसा भेष। अब वह अपनी नई फिल्म "एक्शन रिप्ले" में पुराने जमाने के फैशन में दिखेंगे।
अक्षय की डिजाइनर सबीना खान कहती हैं कि अक्षय किसी भी वेश-भूषा में बहुत सहजता के साथ अपनी भूमिका निभाते हैं। सबीना ने कहा, ""वास्तव में अक्षय के लिए पोशाकें डिजाइन करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। उनका डील-डौल बहुत बढि़या है, वह बहुत अच्छे दिखते हैं और किसी भी तरह की भारतीय या पश्चिमी वेश-भूषा में अच्छे लग सकते हैं।"" उन्होंने कहा, ""मुझे निजी तौर पर ऎसा महसूस होता है कि वह किसी भी परिधान में खराब नहीं दिख सकते। वह सभी तरह की पोशाकों को बखूबी संभाल सकते हैं।"" सबीना पिछले चार सालों से 43 वर्षीय अक्षय के लिए वस्त्र डिजाइन कर रही हैं। नई फिल्म "एक्शन रिप्ले" में भी सबीना ने ही अक्षय की वेश-भूषा डिजाइन की है। उन्होंने बताया, ""फिल्म में अक्षय का किरदार वर्तमान में भी रहता है और पुराने समय में भी जाता है। इसलिए इस फिल्म में वह 70, 80 और 90 के दशक के साथ वह आज की वेश-भूषा में भी नजर आएंगे जो बहुत समसामयिक होगा।"" फिल्म के लिए सबीना ने अक्षय की पोशाकें डिजाइन की हैं तो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उनकी सह-अभिनेत्री ऎश्वर्या राय के वस्त्र डिजाइन किए हैं। विपुल शाह के निर्देशन में बनी "एक्शन रिप्ले" 1994 के इसी नाम के एक गुजराती नाटक पर आधारित है। इसमें 70 के दशक की मुम्बई को दिखाया गया है। दीवाली पर इस फिल्म का प्रदर्शन होगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें