नई दिल्ली। भारत केंद्रित नजरिया नहीं छो़डने के लिए पाकिस्तान को अ़ाडे हाथों लेते हुए भारत ने मंगलवार को इस प़डोसी देश से आतंकी संगठनों से निपटने की अनिच्छा त्यागने को कहा।
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि भारत की चिंता बेवजह नहीं है और पाकिस्तान के घटनाक्रम पर सेना सतत नजर रखे हुए है। सैन्य कमांडरों के पांच दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एंटनी ने कहा, भारत केंद्रित नजरियो छो़डने के लिए पाकिस्तान तैयार नहीं दिखता है। उसे आतंकी संगठनों से निपटने की अनिच्छा छो़डनी चाहिए।
आतंकवाद का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, हम पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचल देंगे।
भारत समाचार
आतंकियों से निपटने में इच्छाशक्ति दिखाए पाक : एंटनी





















