नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार को चाणक्यपुरी स्थित अरूंधति राय के निवास स्थान के बाहर कश्मीर के बारे में की गई उनकी टिप्पणी और सरकार द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही करने के विरोध मेे प्रदर्शन किया।
पुलिस के अनुसार बीजेपी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिखा रॉय के नेतृत्व में महिलाओं का एक समूह दिल्ली की चाणक्यपुरी में अरूंधती के घर के बाहर जमा हुआ और नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीनाक्षी लेखी व प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री वीना शर्मा भी थी।
भारत समाचार
अरूंधती रॉय के निवास के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन





















