कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ऑयल इंडिया के आईपीओ की निर्गम कीमत 1050 रूपये प्रति शेयर तय

नई दिल्ली, 15 सितंबर। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के आरंभिक सार्वजनिक निगम (आईपीओ) की निर्गम कीमत सरकार ने तय कर दी है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अघ्यक्षता में मंत्रियों के उच्चााघिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) ने आईओएल के शेयर की कीमत 1050 रूपए तक की है। इस कीमत के आघार पर कंपनी 4982 करोड रूपए जुटाएगी। इस कंपनी के शेयर 30 सितंबर को सूचीबद्ध होंगे। 10 सितंबर को बंद हुए इस आईपीओ को तीस गुना अभिदान मिला था। इस आईपीओ में कीमत का दायरा 950-1,050 रूपये रखा गया था। आईपीओ बंद होने तक ओआईएल के 81.52 करोड शेयरों की मांग हुई, जो इसके द्वारा जारी किए जाने वाले शेयरों का 30.82 गुना है। क्यूआईबी की ओर से 53.83 गुना मांग प्राप्त हुई, जबकि गैर संस्थागत निवेशको की ओर से इसके लिए 10.47 गुना आवेदन मिले। ओआईएल के आईपीओ के लिए खुदरा निवेशकों की ओर से 1.76 गुना मांग प्राप्त हुई। इस आईपीओ के बाद सरकार की ओर से ऑयल इंडिया लिमिटेड में विनिवेश की भी योजना है। इसके तहत कंपनी के 10 प्रतिशत अतिरिक्त शेयरों की बिक्री आईपीओ की कीमत पर ही की जाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें