कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस ने किया एक और धमाका

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने तेल एवं गैस क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को विस्तार देते हुए तीन महीने के अन्दर ही अमेरिका में शेल(अवसादी चट्टान)गैस परिसंपत्यिों का दूसरा अधिग्रहरण करने का समझौता किया है।
मुकेश अंबानी समूह की रिलायं इंडस्ट्रीज अब अमेरिका के दक्षिण टेक्सास स्थित पायनियर नेचुरल रिसोर्सिज की शेल गैस परिसपत्यों में 130 करो़ड डालर में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी 2,63,000 एक़ड में फैले ईगल फोर्ड शेल क्षेत्र परिसंपत्यों के 45 प्रतिशत हिस्से के लिए पायनिसर और उसकी भागीदार न्यूपेक एलएलसी को 1.31 अरब डालर का भुगतान करेगी। शेल गैस एक तरह की प्राकृ तिक गैस है जो प्राचीन भूगर्भीय अवसादी चट्टानों के बीच पाई जाती है और अब ऊर्जा के एक ब़डे संभावित स्त्रोत के रूप में देखी जा रही है। अवसादी चट्टानों भुरभुरी होती है और इसमें कार्बनिक तत्व पाए जाते है। यह पारंपरिक स्त्रोतों से अलग किस्म की गैस है। क्षेत्र के पांच कुओं से वर्तमान में प्रतिदिन दो करोड 80 लाख घनफुट गैस उत्पादन होता है। क्षेत्र में कई और कुओं की खुदाई। समझौते के तहत रिलायंस शुरूआत में 26.30 करो़ड डालर और बाद में एक अरब दस करो़ड डालर नए कुओं की खुदाई के लिए पायनियर और न्यूपेक एलएलसी को देगी। यह भुगतान चार साल में किया जाएगा।
देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीय ने इसी अप्रैल में पेन्सिवेनिया में एटलस एनर्जी इंकार्प माक्र्लस शेल गैस परिसंपत्तियों में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। तीन महीने के भीतर यह कंपनी का अमेरिका में गैस क्षेत्र में दूसरा अधिग्रण होगा। बहरहाल ईगल फोर्ड शेल में पायनियर के पास 84 प्रतिशत और न्यूपेक एलएलसी के पास शेष 16 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें