कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मीडिया ने मेरे और बेटे में दरार खडी की: राहुल बजाज

मुंबई। बजाज ऑटो समूह के चेयरमैन राहुल बजाज ने शनिवार को कहा कि उनके अपने बेटो विशेष रूप से राजीव के साथ मतभेद की कथित खबरे सब मीडिया की देन है। उन्होंने कहा कि बजाज समूह इस समय 29000 करोड रूपए की नकदी पर बैठा है। राहुल बजाज ने इंडियन मर्चेन्ट चैंबर (आईएमसी) के समारोह में कहा कि कंपनी के पास 29,000 करोड रूपए की नकदी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बजाज समूह 29,000 करोड रूपए की नकदी पर बैठा है।
राहुल ने कहा कि मीडिया वालों ने ही मेरे और मेरे बेटे के बीच कथित रूप से दरार खडी की है। मेरा बेटा राजीव एक अच्छा बिजनेसमैन है और वह बजाज ऑटो में प्रबंध निदेशक के रूप में अच्छा काम कर रहा है। तुम लोगों ने ही उन शब्दों को एक टेलीविजन चैनल के इंटरव्यू में मेरे मुंह से बुलवाया है।
राजीव बजाज ने कहा कि हकीकत में राजीव का फैसला सही था। उसने अगले साल मार्च से स्कूटर का उत्पादन बंद करने का उसका फैसला सही था। बाजार की स्थिति अब बदल चुकी है और गीयरवाले स्कूटर की डिमांड बढी है, जबकि हम अभी भी गीयर वाले स्कूटर पर ही रूके हुए थे, इसलिए यह अच्छा कदम था। गौरतलब है कि हमारा बजाज के बारे में घोषणा की थी कि मार्च 2011 के आखिर में कम्पनी> यह स्कूटर बनाना बन्द कर देगी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें