कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बाईचुंग ने फुटबॉल स्कूल शुरू किया

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने पुर्तगाल के महान कोच कार्लोस क्वेरोज की अकादमी फुटबॉल बाय कार्लोस क्वेरोज (एफबीसीकयू) के सहयोग से बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल (बीबीएफस) शुरू करने की घोषणा की।
भूटिया ने पुर्तगाल की फुटबॉल अकादमी फुटबॉल बाई कार्लोस क्विरोज के साथ मिलकर इस योजना को मूर्त रूप दिया है। इसमें आठ से 17 साल के बच्चों को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस स्कूल में 20 से 30 प्रतिशत गरीब बच्चों को मुफ्त में फुटबाल की कोचिंग दी जाएगी।
बीबीएफएस देश में आठ स्थानों पर खोला जाएगा, जिसमें दिल्ली के वसंत कुंज में रेयान इंटरनेशनल स्कूल से शुरूआत होगी। भूटिया ने कहा कि अपने इस महत्वांकाक्षी स्कूल के लिए प्रसिद्ध पुर्तगाली कोच कार्लोस क्वेरोज की फुटबॉल अकादमी का सहयोग लिया है।
भारतीय फुटबॉल में यह अपनी तरह का पहला स्कूल है। पुर्तगाल के दो कोचों हयूजो कार्लोस परेरा और लुईरस पिमेंटा को इस स्कूल में लगाया गया है जो बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें