कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

क्रिस्टीना ने तलाक के कागजात दाखिल किए

लास एंजेलिस। अभिनेत्री क्रिस्टीना ऑग्विलेरा ने अपने पति जॉर्डन ब्रैटमैन से तलाक के लिए गुरूवार को एक अदालत में कागजात दाखिल किए।
दोनों ने पांच साल पहले विवाह किया था। वेबसाइट "पीपल डॉट कॉम" के मुताबिक क्रिस्टीना कहती हैं कि उनके अपने पति से न सुलझ सकने वाले मतभेद हैं। वह जनवरी 2008 में जन्मे अपने बेटे मैक्स की देखभाल की संयुक्त जिम्मेदारी चाहती हैं। इसी साल सितम्बर में दोनों के बीच अलगाव की खबरें सार्वजनिक हुई थीं। क्रिस्टीना ने नवम्बर 2005 में संगीत की दुनिया की जानी-मानी हस्ती ब्रैटमैन से विवाह किया था।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें