कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दुनिया में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 5 अरब के करीब

न्यूयार्क। सितंबर में दुनिया में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या पांच अरब का आंक़डा पार कर जाएगी। यह संख्या दुनिया की कुल जनसंख्या का 73.4 प्रतिशत है। बाजार शोध संस्था "आईसप्लाई कार्पोरेशन" के मुताबिक वर्ष 2010 के अंत तक वायरलैस उपभोक्ताओं की संख्या में 10 करो़ड ग्राहकों की और वृद्धि होगी तब इनकी कुल संख्या 5.1 अरब हो जाएगी। समाचार एजेंसी "सिन्हुआ" के मुताबिक शोध संस्था ने कहा कि ग्राहकों की इस संख्या में बेहद सस्ते फोन से लेकर महंगे स्मार्ट फोन उपयोग करने वाले सभी ग्राहक शामिल हैं। आईसप्लाई के प्रमुख वायरलैस शोध विशेषज्ञ जगदीश रिबेलो ने बयान में कहा, ""यदि लाभान्वित होने वालों की संख्या के आधार पर इस क्षेत्र की तेजी देखी जाए तो यह प्रौद्योगिकी के इतिहास की सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाली प्रौद्योगिकी बन गई है।"" उन्होंने कहा, ""वायरलैस संचार की प्रौद्योगिकी अब हर देश, हर उम्र और हर आय वर्ग के लोगों के लिए रोटी, कप़डा और मकान की तरह ही जरूरी बन गई है।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें