कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : फाइनल में पहुंचा आस्ट्रेलिया

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर पुरूष हॉकी के फाइनल में जगह बना ली। आस्ट्रेलिया ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी कीवी टीम को 6-2 से मात दी। आस्ट्रेलिया की ओर से सिमोन ऑर्कर्ड ने 26वें और 68वें मिनट में दो गोल किए। ग्लेन टर्नर ने भी 29वें और 66वें मिनट में दो गोल दागे। इसके अलावा जैसन विल्सन और डेस एबॉट ने एक-एक गोल किए। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर दिखी। दूसरे हाफ में कीवी टीम ने वापसी की कोशिश की लेकिन आस्ट्रेलिया से पार न पा सकी। कीवी टीम की ओर से ब्लेयर हिल्टन ने 52वें और फिल ब्यूरो ने 61वें मिनट में गोल किया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें