नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स़डकों पर लगाए गए अवरोध और मार्ग परिवर्तन से कुछ इलाकों में मंगलवार को फिर से जाम लग गया। खेलों के दूसरे दिन यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना प़डा।
दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के व्यस्त समय में अरविंदो मार्ग, आईटीओ, पूर्वी दिल्ली के मदर डेयरी और दक्षिणी दिल्ली के व्यावसायिक इलाके नेहरू प्लेस में स़डकों पर जाम लगने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने दिल्लीवासियों को बदले हुए मार्ग के बारे में आगाह किया है, फिर भी यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। खेल गांव के नजदीक मयूर विहार में रहने वाले गोपाल कृष्णन ने बताया, ""मार्ग परिवर्तित किए जाने से सुबह के समय में गाç़डयां रेंगती नजर आ रही हैं।"" एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मार्ग परिवर्तित किए जाने से जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन यह नियंत्रण में है। एक दूसरे यातायात अधिकारी ने बताया, ""मार्गो में परिवर्तन सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है।""





















