लंदन। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल से स्टार खिलाडियों का हटना जारी है और अब 800 मीटर में विश्व रिकार्डधारी डेविड रूडिसा और लंबी दूरी के धावक मोहम्मद फराह भी अक्टूबर में होने वाले खेलों से अपना नाम वापस लेने वाले खिलाडियों में शामिल हो गए है। कीनियाई एथलीट रूडिसा और ब्रिटेन के फराह दोनों ने कहा कि वे काफी थकान महसूस कर रहे है। हाल में 13 साल पुरान विश्व रिकार्ड तोडने वाले रूडिसा ने कहा कि मैने सत्र की शुरूआत जल्दी कर ली थी और अभी मैं अच्छी फार्म में हूं जिसे मै सितंबर तक बरकरार रख पाऊगा। मुझे इसके बाद विश्राम और अगले साल पर ध्यान देने की जरूरत है। फराह ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, 2010 का सत्र मेरे लिए काफी अच्छा रहा लेकिन अब अभ्यास और प्रतियोगिताओं से विश्राम लेना जरूरी है।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : दो और स्टार एथलीट हटे





















