नई दिल्ली। भारतीय खिलाç़डयों ने राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। पदक तालिका में अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। तालिका में दूसरे स्थान के लिए उसका इंग्लैंड के साथ उसका मुकाबला जारी है और अब रविवार का दिन तय करेगा कि दूसरे स्थान पर कौन रहेगा। आस्ट्रेलिया 54 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है। भारत और इंग्लैंड दोनों के 24-24 स्वर्ण पदक हैं लेकिन रजत के मामले में इंग्लैंड भारत से काफी आगे हैं। इंग्लैंड के जहां 41 रजत पदक हैं वहीं भारत के 17 रजत पदक हैं। कनाडा 17 स्वर्ण और दक्षिण अफ्रीका 9 स्वर्ण पदकों के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर है। भारतीय खिलाç़डयों ने शनिवार को चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदकों पर कब्जा किया। इसके साथ ही भारत ने अब तक 24 स्वर्ण, 17 रजत और 16 कांस्य जीते हैं। भारत ने कुल 57 पदक अपने नाम कर मेलबर्न में जीते पदकों की संख्या को पार कर लिया है। मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 50 पदक जीते थे।
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल अभी 14 अक्टूबर तक होने हैं, इसलिए देश को अभी और पदकों की उम्मीद है। फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत ने शनिवार को दो स्वर्ण पदक जीते। 60 किलोग्राम वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में योगेश्वर दत्त ने और 75 किलोग्राम वर्ग में नरसिंह यादव ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाए। योगेश्वर दत्त ने कनाडा के जेम्स मेंचिनी को हराया। इंग्लैंड के ग्रैपलर साशा मेडयार्चिक ने नाइजीरिया के अमास डेनियन को हराकर कांस्य पदक जीता भारतीय निशानेबाजों ने आज भी पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। पुरूष निशानेबाजों ने शनिवार को हुए मुकाबलों में दो स्वर्ण अपने नाम किए जबकि महिलाओं को कांस्य पदक से संतोष करना प़डा। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में विश्व के नंबर तीन खिल़ाडी गगन नारंग ने 50 मीटर रायफल की 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण जबकि विजय कुमार और हरप्रीत सिंह ने पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिलाओं के वर्ग में शिमा शिरूर और कविता यादव ने 10 मीटर एअर रायफल पेयर्स की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। गगन नारंग ने अपने मेलबर्न (2006) के रिकार्ड को तो़ड दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में नारंग का यह चौथा स्वर्ण पदक है। नारंग ने क्वालीफाइंग राउंड में 1166 अंक और फाइनल में 1262.2 अंक प्राप्त किए। मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में नारंग ने क्रमश: 1163 और 1261.4 अंक प्राप्त किए थे। इस स्पर्धा में स्कॉटलैंड के जोनाथन हैमंड को रजत और इंग्लैंड के जेम्स हकल को कांस्य पदक मिला। जबकि चौथा स्थान भारत के इमरान हसन खान ने प्राप्त किया। वहीं, पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल युगल स्पर्धा में भारत के विजय कुमार और हरप्रीत सिंह की जो़डी ने न्यूजीलैंड और सिंगापुर के निशानेबाजों को पीछे छो़डते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। विजय और हरप्रीत के स्वर्ण जीतने के साथ ही भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 21 हो गई। डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में इन दोनों ने संयुक्त रूप से 1159 अंक हासिल किए। न्यूजीलैंड इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहा और उसे रजत पदक से संतोष करना प़डा। कीवी जो़डी ने 1140 अंक हासिल किए। सिंगापुर की जो़डी ने 1139 अंक हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत की यह जो़डी नौ अंकों के फासले से इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। वर्ष 1994 के विक्टोरिया (कनाडा) राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के ही जसपाल राणा और अशोक पंडित की जो़डी ने इसी स्पर्धा में 1168 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उधर, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (युगल) स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना प़डा। भारत की सोमा शिरूर और कविता यादव की जो़डी ने कुल 785 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण मलेशिया को और रजत सिंगापुर को मिला। टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा विश्व की 28वीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार अनस्तासिया रोडियोनोवासे हारकर महिलाओं की एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने से वंचित रह गई। रोडियोनोवा ने आर.के. खन्ना स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में सानिया को 6-3, 2-6, 7-6 से पराजित किया। इस तरह सानिया को दर्शकों क ी उम्मीद के उलट रजत पदक से ही संतोष करना प़डा। उधर, पुरूषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में भारत के हरमिंदर सिंह ने सबको चौंकाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 26 साल के हरमिंदर ने एक घंटा 23 मिनट और 27 सेकेंड की अवधि के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह से भारत की झोली में कांस्य पदक गया। आस्ट्रेलिया के जैरेड टैलेंट ने एक घंटा 22 मिनट और 18 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। आस्ट्रेलिया के ही ल्यूक एडम्स ने एक घंटा 22 मिनटर 31 सेकेंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया। टैलेंट ने बीजिंग ओलम्पिक में दो स्वर्ण जीते थे। एथलेटिक्स में 10,000 मीटर महिलाओं की दौ़ड में भारत की कविता राउत ने कांस्य पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों की इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली वह पहली महिला हैं। महिलाओं की पैदल चाल स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी। रानी यादव छठे और संख्या जौली आठवें स्थान पर रहीं। महिलाओं की स्पर्धा का स्वर्ण इंग्लैंड की जो जैक्सन के नाम रहा।
टेबल टेनिस की पुरूष टीम स्पर्धा में भारत ने नाइजीरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम को शुक्रवार रात इंग्लैंड से हार का सामना करना प़डा था। परंतु यमुना स्पोट्र्स कॉम्लेक्स में शनिवार को नाइजीरिया के खिलाफ भारतीय पुरूषों ने कोई चूक नहीं की। विश्व में 40वीं वरीयता वाले खिल़ाडी सरथ कमल ने अरूना आकिनादे को 11-7, 11-4, 11-3 से पराजित किया। भारत के एक अन्य खिल़ाडी एंथनी अमलराज ने मंडे मेरोतुहान को 11-4, 11-7, 11-4 से मात दी। इसी के साथ तीसरे मुकाबले में अभिषेक रविचंद्रन ने सेउन आजेतुनमोबी को 14-16, 11-6, 11-8, 11-7 से हराया। जीत से उत्साहित भारतीय टीम के मुख्य कोच मैसिनो कांस्ताटिंनी ने आईएएनएस से कहा, ""हमें फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन मैं कांस्य से भी खुश हूं।"" पुरूषों के टेनिस युगल मुकाबले में लिएंडर पेस और महेश भूपति की जो़डी ने हमवतन खिलाç़डयों सोमदेव देवबर्मन और रोहन बोपन्ना की जो़डी को 6-3, 7-6 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : भारत ने छठे दिन जीते 4 स्वर्ण पदक





















