श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में मालूरा गांव में गुरूवार सुबह आरंभ हुई मुठभे़ड अभी जारी है।
सुरक्षा बलों ने एहतियातन गांव को खाली करा दिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक कुलदीप खो़डा ने बताया, ""सूचना के मुताबिक गांव के एक मकान में छिपे आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के हैं।"" एक आतंकवादी मकान से बाहर आकर सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए दूसरे मकान में दाखिल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ""सुरक्षा बलों ने अपना अभियान अब दोनों मकानों पर केंद्रित कर दिया है जहां जैश आतंकवादी छिपे हुए हैं।"" आतंकवादियों की सटीक स्थिति के बारे में जानने के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर भी लगा गया है। मुठभे़ड की वजह से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार गुरूवार सुबह राष्ट्रीय रायफल्स और विशेष कार्रवाई समूह के जवानों ने मालूरा गांव को ƒोर लिया। इस गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। यह गांव श्रीनगर के लाल चौक से 16 किलोमीटर दूर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ""आतंकवादियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद गांव को खाली करा लिया गया। हम बहुत सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं ताकि आम लोगों के जान-माल को कोई नुकसान न हो।""





















