मुंबई। मराठी लोगों की बेहतरी के मकसद से राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को एक साथ लाने के लिए एक पदयात्रा का आयोजन किया गया है।
इस अभियान की शुरूआत करने वाले वर्ली के वरिष्ठ शिवसैनिक सतीश वालुजे ने कहा कि सेना कार्यकर्ताओं ने राज और उद्धव को एक करने की उम्मीदें अभी नहीं छोडी हंै। वालुजे ने दादर स्थित राज के आवास से बांद्रा स्थित उद्धव के आवास तक पदयात्रा का आयोजन किया। गौरतलब है कि वालुजे इससे पहले भी मई में ठाकरे जोडो अभियान चला चुके हैं। पदयात्रा की शुरूआत महाराष्ट नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज के घर कृष्णा कुंज से शुरू हुई जो शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव के घर मातोश्री तक आयोजित की गई।





















