कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनगर में कफ्र्यू हटाया गया, जनजीवन सामान्य

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अलगाववादियों के शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन नहीं करने के बाद प्रशासन द्वारा कफ्र्यू हटा लेने से जनजीवन सामान्य रहा। शुक्रवार को जुमा-तुल-विदा होने की वजह से अवकाश भी है जिससे शहर में बैंक, शिक्षण संस्थाएं, सरकारी कार्यालय, और डाकघर बंद रहे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ""श्रीनगर में शुक्रवार को कहीं भी कफ्र्यू नहीं लगाया गया। अनंतनाग में भी प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंधों में ढील दी है। बारामूला के तंगमार्ग के निकट स्थित कुंजर और कुपव़ाडा में सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।"" कफ्र्यू हटाए जाने के बाद दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठनों के खुलने से लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की। श्रीनगर में रेजीडेंसी रोड अपनी दुकान लगाने वाले फलविक्रेता मेहराज-उद-दीन ने कहा, ""हर समय गिलानी साहब एक दिन के लिए हालात सामान्य करने की अपील करते हैं और उसके बाद फिर से विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो जाता है।
"" हुर्रियत के कट्टरपंथी ध़डे के नेता गिलानी ने कश्मीर छो़डो आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। लोगों से सिंतबर में तीन, पांच, नौ, 10 और 11 तारीख को सामान्य गतिविधियां करने तथा छह, सात, आठ, 12, 13, 14 और 15 तारीख को बंद का ऎलान किया है। गौरतलब है कि गत् 11 जून से ही घाटी में जारी हिंसा में अब तक कम से कम 65 लोग मारे जा चुके हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें