नई दिल्ली। नई दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहली वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने पूल बी में अपने शुरूआती मैच में मंगलवार को अपनी प्रतिद्वंद्वी वेल्स की टीम को 4-1 से हरा दिया।
यह मुकाबला मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में हुआ। इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए टीम की अनुभवी पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ क्रिस्टा कुलेन ने 10वें, 20वें और 41वें मिनट में तीन गोल किए। चौथा गोल शेर्लेट कैडोक ने 49वें मिनट में किया। वेल्स की ओर से सारा थामथ ने अंतिम मिनट में गोल किया। पिछले माह अर्जेटीना में विश्वकप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी इंग्लैंड की टीम यहां के गर्म मौसम के चलते अपना प्रदर्शन बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं वेल्स की टीम अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से हार चुकी है।
इंग्लैंड के प्रमुख कोच डैनी केरी ने कहा, ""यहां परिस्थितियां बेहद मुश्किल हैं, लेकिन हम अपने खिलाç़डयों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं, आक्रमण क्षेत्र में आज हमने कुछ मौके गंवाए हैं अगली बार हम इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन पर जोर देंगे।""
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: महिला हॉकी में इग्लैंड ने वेल्स को 4-1 से हराया





















