कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोना 17,000 के पार

नई दिल्ली। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 60 रूपए बढते हुए 17,050 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी के> भाव पिछले कारोबारी दिवस के 27,800 रूपए प्रति किलो पर टिके रहे। क्रिसमस के कारण लंदन में सोने का कारोबार बंद रहा। हालांकि न्यूयार्क में पीली धातु का कारोबार 1104.45 डॉलर प्रति औस पर बंद हुआ था। अमेरिका के न्यूयॉर्क माकबटाइल एक्सचेंज के कोमेक्स डिवीजन में सोने का जनवरी का वायदा 1105.40 डॉलर प्रति औस पर दर्ज किया गया। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में डॉलर के बढने से सोने की कीमतों पर दबाव बना रहेगा। पिछले कारोबारी दिवस में डॉलर की कीमतें येन की तुलना में दो माह की ऊंचाई को छू गई। हालांकि यूरो के मुकाबले डालर में गिरावट> बनी हुई हैं। उधर चांदी के कारोबार में तेजी रहीं। इसका कारोबार 17.45 डॉलर प्रति औस पर किया गया जबकि पिछले कारोबारी दिवस में यह 17.43 डॉलर प्रति औस पर रहा।>

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें