नई दिल्ली। मोबाइल हैंडसेट निर्माता नोकिया ने मंगलवार को "नोकिया एन8" स्मार्टफोन पेश किया। इस स्मार्टफोन पर ओवी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी और उपयोगकर्ता इसके जरिए अपने हैंडसेट पर पसंदीदा सोशल नेटवर्क से भी जु़ड सकेंगे और अपनी पसंद के टीवी कार्यक्रम भी देख सकेंगे।
ओवी, नोकिया की इंटरनेट सेवा ब्रांड है। मोबाइल या कम्प्यूटर के जरिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। नोकिया इंडिया के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डी. शिवकुमार कहते हैं, ""हम नोकिया में जो भी करते हैं उसके केंद्र में उपभोक्ता होते हैं और हम उपभोक्ता के अनुभवों को बढ़ाने व उनकी प्रतिक्रिया के लिए लगातार नए उत्पाद पेश कर रहे हैं।"" इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी होगा। उपभोक्ता इसमें अपने वीडियो भी संपादित कर सकेंगे। देशभर के नोकिया स्टोर्स पर 13 अक्टूबर से 26,259 रूपये में यह स्मार्टफोन मिलना शुरू हो जाएगा।
भारत समाचार
नोकिया ने एन8 स्मार्टफोन पेश किया





















