कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उप्र में घाघरा में उफान जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घाघरा नदी पर बने भिखारीपुर-सिकरौर तटबंध के टूटने का खतरा बना हुआ है। जिले में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जिले के लगभग 100 गांवों में घाघरा का पानी प्रवेश कर गया है जिससे करीब डेढ़ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गोंडा के सुजौली-मुहम्मदपुर गांव के पास घाघरा नदी पर बना करीब 22 किलोमीटर लंबा भिखारीपुर-सिकरौर तटबंध तेज बहाव के चलते 30 मीटर से ज्यादा कट गया है, जिसे लेकर आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
गोंडा के अपर जिलाधिकारी (वित्त) विवेक पांडे ने शुक्रवार को बताया कि बांध को बचाने के लिए ब़डी मात्रा में पत्थरों के बोल्डर और मिट्टी डाली गई है और अभी भी बोल्डर व मिट्टी डालने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि तेज बहाव और नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण थो़डी दक्कतें आ रही हैं, लेकिन हालात काबू में है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। उधर, बहराइच और बाराबंकी जिलों में भी घाघरा की तबाही जारी है। यहां पर 200 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित बाराबंकी, गोंडा, बहराइच और लखीमपुर खीरी जिलों में बाढ़ से अब तक कुल 20 मौतें हुई हैं। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें