दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्त्रातक की पढाई कर रही एक छात्रा ने युवकों द्वारा आए दिन की जाने वाली छेडखानी से तंग आकर गुरूवार दोपहर मालगाडी के सामने आकर अपनी जान दे दी।
घटना के संबंध में मृतक कजली चौरसिया (20) के भाई पारस चौरसिया एवं चाचा बबलू चौरसिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कजली छेडखानी संबंधी शिकायत पुलिस से पहले ही कर चुकी थी, लेकिन पुलिस ने इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं की। ऎसे में कजली ने छेडखानी की घटना से त्रस्त होकर खुदकुशी की।





















