नई दिल्ली। देश की जीएसएम सेवा प्रदाता दूरसंचार कंपनियों ने अप्रैल में एक करो़ड 11 लाख मोबाइल ग्राहक जो़डे हैं। इनके ग्राहकों की कुल संख्या 43.3 करो़ड हो गई है। इन आंक़डो में रिलायंस कम्युनिकेशन को शामिल नहीं किया गया है। मार्च में इन कंपनियों ने करीब एक करो़ड 40 लाख नए ग्राहक जो़डे थे तब कुल ग्राहकों की संख्या 42.18 करो़ड थी। भारत में 30 फीसदी बाजार हिस्सेदारी वाली सबसे ब़डी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अप्रैल में 30 लाख नए ग्राहक जो़डे। इसके कुल ग्राहकों की संख्या 13.06 करो़ड हो गई है। वहीं 23.96 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी वाली वोडाफोन ने अप्रैल में 29 लाख नए ग्राहक जोडे़ और इसके ग्राहकों की कुल संख्या 10.38 करो़ड हो गई है। आइडिया सेल्यूलर ने इस दौरान 15 लाख ग्राहकों की बढ़ोतरी करके अपने ग्राहकों की संख्या 6.53 करो़ड और एयरसेल ने 16 लाख ग्राहक बढ़ाकर इनकी संख्या 3.85 करो़ड कर ली है। सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड और महानगर दूरसंचार निगम ने क्रमश: 12.5 लाख और 33,217 हजार ग्राहक जो़डे हैं। इनके ग्राहकों की कुल संख्या क्रमश: 6.47 करो़ड और 48 लाख हो गई है। रिलायंस कम्युनिकेशन अपने आंक़डे अलग से प्रसारित करती है।
भारत समाचार
अप्रैल में जीएसएम कंपनियों ने एक करो़ड 11 लाख ग्राहक जो़डे





















