चंडीगढ। पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हरियाणा के कई हिस्सों में आकस्मित बाढ का खतरा बढ गया और उफनती यमुनी नदी तटबंध से सटे गांवों में कहर ढा सकती है।
पहाडी में भारी बारिश के बार हरियाणा में यमुनानगर जिले के हाथीकुंड बैराज में पानी का प्रवाह बढ गया है और ऎसे में प्रशासन अतिरिक्त पानी को यमुना नदी में छोडने को मजबूर है। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि हाथीकुंड बैराज से करीब तीन लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोडा गया है जिसमें यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के बाहरी इलाकों में आकस्मिक बाढ का खतरा बढ गया है। पंजाब में लुधियाना, रोपड, पटियाला, आनंदपुर साहिब में भी स्थिति खराब है क्योकि हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद सतलुज उफान पर है।
भारत समाचार
हरियाणा में आकस्मिक बाढ की आशंका





















