कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शकीरा के साथ थिरकने का मौका

लंदन। मशहूर पॉप गायिका शकीरा ने अपने प्रशंसकों के एक लिए प्रतियोगिता शुरू की है जिसमें चुने गए दो प्रतिभागियों को उनके साथ स्टेज पर थिरकने का मौका मिलेगा।
वेबसाइट "कांटैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के अनुसार शकीरा ने अपने उत्तरी अमेरिका के टूर के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की है। वह कनाडा के साथ अमेरिका में भी जल्द ही अपना जलवा बिखेरेंगी। शकीरा चाहती हैं कि उनके हर कार्यक्रम में दो भाग्यशाली दर्शकों को उनके साथ नृत्य करने का मौका मिले। उनका टूर शुरू भी हो चुका है। उनकी इस प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक लोग शकीरा की निजी वेबसाइट को क्लिक कर सकते हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें