कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शेयर बाजार में बढत कायम

मुंबई। देश के शेयर बाजार में मंगलवार को चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। ऑटो, बैकिंग और मेटल स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है जबकि रीयल्टी शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा हैं। सुबह 11 बजे बीएसई का सेंसेक्स 232 अंक ऊपर 16,662 पर और एनएसई का निफ्टी 72 अंक जोडकर 4,991 पर कारोबार कर रहा है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इंडेक्स 1.78 प्रतिशत ऊपर है और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.77 प्रतिशत चढ चुका है। सेक्टोरल इंडेक्सेस में ऑटो इंडेक्स 3.72 प्रतिशत ऊपर आ चुका है, मेटल इंडेक्स 2.88 प्रतिशत ऊपर है और बैंकेक्स 1.70 प्रतिशत चढ चुका है। वहीं, रीयल्टी इंडेक्स 1.21 प्रतिशत नीचे है। सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बढत देखने को मिल रही है, उनमें टाटा मोटर्स, एम एंड एम, टाटा स्टील, बीएचईएल और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज प्रमुख है। वहीं, डीएलएफ, रिलायंस इंफ्रा, एचयूएल, टीसीएस और टाटा पावर टॉप लूजर्स हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें