कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इस दीपावली मुम्बई में नहीं होंगे ऋतिक

मुम्बई। अभिनेता ऋतिक रोशन इस दीपावली पर मुम्बई में नहीं होंगे। उन्होंने पटाखों से होने वाले प्रदूषण और धुएं से उनके बेटे को होने वाली सांस की तकलीफ से बचने के लिए परिवार के साथ मुम्बई से बाहर दीपावली बनाने का निर्णय लिया है। ऋतिक ने कहा, ""उम्मीद करता हूं कि मैं दीपावली मुम्बई में नहीं मनाऊंगा क्योंकि मुझे प्रदूषण से परेशानी होती है और मेरे बेटे को सांस की परेशानी है।""
ऋतिक ने निर्देशक संजय लीली भंसाली की नई फिल्म "गुजारिश" में लकवा ग्रस्त रोगी की भूमिका निभाई है। वह मानते हैं कि पटाखों का धुआं स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार वातावरण को प्रदूषित किए बिना दीपावली मनाई जाएगी। वैसे ऋतिक विदेश में जाकर दीपावली नहीं मनाएंगे बल्कि इसके लिए वह पनवेल या लोनावाला जाएंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें