कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुपर साइना की सनसनाहट

नई दिल्ली। सुपर साइना नेहवाल ने कई बाद देश का नाम रौशन किया है। हैदराबादी बाला ने न जाने कितनी बार अपने खेल के दम पर पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है। साइना ने दमदार खेल से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है, लेकिन अब राष्ट्रमंडल खेल में हैदराबादी बाला दिखाएंगी जलवा।
क्योकि उनके चाहने वालों को है उनसे पदक की उम्मीद। बैडमिंटन की सनसनी साइना न सबसे पहले 2003 में चेकोस्लोवाकिया ओपन जीता, 2005 में एशियन सेटेलाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। लेकिन 2006 साइना के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। फिलीपीस ओपन पर कब्जे के साथ ही वे लाइमलाइट में आ गई। इसी साल राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक हासिल किया। 2006 में सेटेलाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट को बरकरार रखा। 2007 में इंडियन नेशनल बैडमिंटन को जीता। साथ ही नेशनल गेम्स आफ इंडिया में गोल्ड भी जीता। 2008 में भी साइना के जीत का सफर जारी रहा। 2009 में इंडोनेशिया ओपन की जीत सबसे अहम रही। 2010 अब तक साइना के करियर का सबसे शाइनिंग रहा है। इंडियन ग्रांड प्री मेें इस साल उनका दबदबा रहा। सिंगापुर और इंडोनेशिया ओपन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। और उससे भी बडी उपलब्धि साइना को हासिल हुई भारत सरकार ने उन्हें इस साल राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। ऎसे में अब हर भारतीय की चाहत है कि बैडमिंट की दुनिया की ये क्वीन राष्ट्रमंडल खेल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सोने पर कब्जा करे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें