कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

व्यापार की पुरानी बाधाओं को दूर करे भारत : अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत से कहा कि चूंकि दोनों देश अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, लिहाजा भारत को व्यापार के रास्ते में लंबे समय से प़डी बाधाओं को दूर करना चाहिए। इन बाधाओं में निवेश संबंधी बाधाएं, कृषि बाजार में पहुंच पर रोक और उच्चा टैरिफ शामिल हैं।

एक अमेरिकी सरकारी विज्ञçप्त के अनुसार भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा के साथ मंगलवार को एक बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोन किर्क ने व्यापारिक बाधाओं में बौद्धिक संपदा अधिकारों और नियामक सरलीकरण और पारदर्शिता की आवश्यकता को भी सूचीबद्ध किया। भारतीय दूतावास ने भारत-अमेरिका सीईओ फोरम पर जारी एक बयान में कहा है कि शर्मा ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोन किर्क से अलग से मुलाकात की और भारत-अमेरिका व्यापार संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन चर्चा क्या हुई, बयान में इसका विवरण नहीं है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा है, ""किर्क ने भारत से आग्रह किया कि वह निवेश प्रतिबंधों, कृषि बाजार में पहुंच संबंधी बाधाओं, उच्चा टैरिफ, बौद्धिक संपदा अधिकारों और नियामक सरलीकरण और पारदर्शिता की जरूरत जैसी लंबे समय से प़डी बाधाओं को दूर करे।"" अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा है कि यह बैठक बहु प्रतीक्षित और सफल भारत-अमेरिका रणनीतिक संवाद और अमेरिका-भारत सीईओ फोरम तथा अगली मंत्रालयी व्यापार नीति फोरम व राष्ट्रपति की प्रस्तावित भारत यात्रा की पृष्ठभूमि पर हुई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें