कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत की विकास दर 9.7 प्रतिशत रहेगी : आईएमएफ

वाशिंगटन। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की दर भले ही अभी धीमी बनी हुई है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को वर्ष 2010 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 9.7 प्रतिशत और 2011 के लिए अनुमान 8.4 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ और विश्व बैंक की एक वार्षिक बैठक के दौरान वैश्विक परिदृश्य को लेकर अपनी ताजा रिपोर्ट में आईएमएफ ने कहा, ""भारत की व्यापक अर्थव्यवस्था ने जोरदार प्रदर्शन किया है।
भारत में औद्योगिक उत्पादन की दर दो साल के उच्चातम स्तर पर है।"" आईएमएफ ने इस साल के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि की है। आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ""भारत के प्रमुख सूचकांक-उत्पादन निर्माण सूचकांक और उद्योगों एवं उपभोक्ताओं में विश्वास के सूचकांक में लगातार तेजी बनी हुई है। अर्थव्यवस्था में सुधार की दर उम्मीद के अनुरूप है हालांकि गिरावट का जोखिम भी बना हुआ है।"" रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2010 में 4.8 प्रतिशत और वर्ष 2011 में 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वर्ष 2010 की अंतिम छमाही और 2011 के पहले छह महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुछ मंदी रह सकती है। विकासशील देशों की औसत विकास दर 2010 में 7.1 प्रतिशत और 2011 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें