मुंबई। फिल्म अलादीन से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाली जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि वह रितेश देशमुख की सलाह के बिना कोई फिल्म साइन नही करेंगी।
साथ ही यह खबर भी है कि जैकलीन के पास कोई निर्देशक फिल्म का ऑफर लेकर आता है, तो वह सबसे पहले रितेश को फोन करती है। वह उनसे सलाह-मशविरा करती है, तब निर्देशक को जवाब देती है। रितेश ने जैकलीन को आश्वस्त किया है कि वह उसे अच्छी फिल्म में कास्ट करवाएंगे। इसलिए वह फिल्म साइन नहीं कर रही है।
भारत समाचार
जैकलीन को रितेश पर भरोसा





















