श्रीनगर। उत्तर कश्मीर मे बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आज लश्कर-ए-तैयबा का एक विदेशी उग्रवादी ढेर हो गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल और स्थानीय पुलिस के विशेष कार्य समूह (एसओजी) ने यहां से 60 किलोमीटर दूर सोपोर में बोमई इलाके के लाठीशाट में उग्रवादी गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद आज तडके छापा मारा। उन्होंने इकरामा उर्फ टोपीवाला को मार गिराया वहीं उसके गाइड के तौर पर काम कर रहे शौकत अहमद को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा बलों को जैसे ही उग्रवादी का पता चला उन्होंने उससे समर्पण करने के लिए कहा, तो उग्रवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी और उसके साथ मौजूद गाइड मौके से भागने लगा। सुरक्षा बलों ने पहले गाइड को धर दबोचा। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में इकरामा उर्फ टोपीवाला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वह लश्कर से जुडा था। मौके से एक एके राइफल और कुछ गोलाबारूद बरामद किए गए है।
भारत समाचार
लश्कर के विदेशी उग्रवादी की मौत





















