कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीरियों के समर्थन में देवबंद में जुटेंगे मुसलमान

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी के आंदोलनरत लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने और उनकी समस्याओं पर विचार करने के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने देवबंद में एक सम्मेलन बुलाने की घोषणा की है। इसमें देशभर से विभिन्न विचारधाराओं से जु़डे करीब दस हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे।
जमीयत के प्रवक्ता नियाज अहमद फारूकी ने बताया कि 4 अक्टूबर को होने वाले इस सम्मेलन में शिया, सुन्नी, बरेलवी, देवबंदी एवं अन्य सभी विचारधाराओं को मानने वाले प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन के बाद कश्मीर के मुसलमानों से एकजुटता दिखाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल कश्मीर भेजा जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग कश्मीर घाटी में शहर-दर-शहर घूमकर लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या को समझेंगे। इसके बाद दिल्ली में एक ब़डा सम्मलेन किया जाएगा। इस सम्मेलन में कश्मीरी मुसलमानों की समस्या पर आम राय जानने की कोशिश की जाएगी। नियाज अहमद का कहना है कि कश्मीर की स्थिति काफी चिंताजनक है। मुस्लिम समाज इसे मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकता है। वहां लोग गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हम सब मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान प्रजातांत्रिक ढंग से निकालने की कोशिश करेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें