कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गंडक नदी के बांध में रिसाव बंद

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले के गंडक नदी पर बने सारण तटबंध के बाहर बनाए गए बचाव बंाध में भी शुक्रवार की रात रिसाव शुरू हो गया था हालांकि शनिवार को इसे ठीक कर लिया गया। इसके साथ ही राहत की बात यह है कि गंडक में जलस्तर में कमी आई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बचाव बांध पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल संसाधन विभाग के सचिव अजय नायक ने शनिवर को बताया कि बचाव बंाध की मरम्मत की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार बचाव बांध को और वृहत करने का भी कार्य लगातार जारी है। गौरतलब है कि गुरूवार को बरौली प्रखंड के सेमरिया गांव के समीप तटबंध के 122. 55 मीटर लंबा हिस्सा टूट गया था। इसके बाद भी तटबंध लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है जिस कारण बचाव बांध पर दबाव बना हुआ है। वैसे तो गंडक नदी में जलस्तर में कमी देखी जा रही है लेकिन जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी का मानना है कि जलस्तर में वृद्धि हुई तो परेशानी बढ़ सकती है। इधर, बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज के तटबंध से सटे गांव सेमरिया, कटहरीबारी, डोकहा, रूसीछापर सहित करीब 25 से ज्यादा गांवों को पूरी तरह खाली करा लिया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गोपालगंज में राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की पांच टुकç़डयां 27 मोटरबोटों के साथ किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार है। इसके अलावा छपरा में एनडीआरएफ की दो और सीवान जिले एक टुक़डी मोटरवोटों के साथ मौजूद है। आपदा प्रबंधन विभग के विशेष सचिव सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि प्रभावितों के लिए राहत कैम्प चलाए जा रहे हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें