कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ममता की सलाह, चश्मा बदलें बुद्धदेव

कोलकाता। रेल मंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा कथित तौर पर रेलवे में नौकरी की कमी की अफवाह फैलाने पर उन्हें आडे हाथों लेते हुए अपना चश्मा बदलने की सलाह दी है। ममता ने एक निजी बांग्ला समाचार चैनल "स्टार आनंद" को बुधवार को दिए साक्षात्कार में कहा, ""वह रेलवे में नौकरियां न होने और हाल ही में शुरू हुई रेलगाडियों के सम्बंध में अफवाहें फैला रहे हैं।
नियुक्तियों की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। रेलवे का नियुक्ति बोर्ड इस मामले को देख रहा है।"" ममता ने बुद्धदेव को आडे हाथ लेते हुए सलाह दी है कि यदि वह प्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में हुए विकास को नहीं देख पा रहे हैं तो उन्हें अपना चश्मा बदलना चाहिए। उन्होंने कहा, ""यदि वह मेरे रेल विभाग द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यो को नहीं देख सकते हैं तो मैं उन्हें चश्मा बदलने की सलाह देती हूं।"" उन्होंने कहा, ""रेलवे में पहले ही 1,67,000 नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जहां तक रेलगाडि यों की बात है तो दूरंटो एक्सप्रेस रेलग़ाडी बहुत लोकप्रिय है। उनका दिमाग पूरी तरह से जटिल है, इसलिए वह दूरंटो की सफलता नहीं देख सके।"" बुद्धदेव ने अपने विभाग में एक भी नौकरी उपलब्ध न करा पाने के लिए रेल मंत्री की आलोचना की थी। इसके कई दिन बाद ममता का यह बयान आया है। इस साल की शुरूआत में बुद्धदेव ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए दूरंटो एक्सप्रेस व ममता द्वारा शुरू की गईं अन्य रेलगाडियों का मजाक उ़डाते हुए कहा था कि सिर्फ रेलगाडियां शुरू करने पर ही ध्यान दिया जाता है और बाद में ये गायब हो जाती हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें