कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जल्द साफ होगा रूनी का भविष्य: मैनचेस्टर युनाइटेड

लंदन। इंग्लैंड के फुटबॉल स्टार वायने रूनी के भविष्य को लेकर गारंटी देने वाले प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने शुक्रवार को कहा कि इस संबंध में "कोई विकास नहीं हो सका है।" रूनी ने बुधवार को कहा था कि वह क्लब के साथ अपने करार का नवीकरण नहीं करेंगे।

रूनी का करार 2012 में खत्म हो रहा है और रूनी उससे पहले हर हाल में क्लब छो़डना चाहते हैं। क्लब ने गुरूवार को रूनी के भविष्य की गारंटी लेने की बात कही थी लेकिन उसके प्रबंधक एलेक्स फग्र्यूसन ने यह बताने से इंकार किया कि आखिरकार रूनी क्लब क्यों छो़डना चाहते हैं। फग्र्यूसन और क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड गिल के बीच गुरूवार को मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच रूनी को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन क्लब ने शुक्रवार को साफ किया कि इस संबंध में दोनों अधिकारी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके। रूनी के क्लब छो़डने की बात कहने के साथ ही प्रीमिर लीग के क्लह चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी के साथ-साथ स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड ने उन्हें हासिल करने का मन बना लिया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें